Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi आठ महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की थी हत्या, दोषी...

आठ महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की थी हत्या, दोषी करार 

दिल्ली- एनसीआर। जिला न्यायालय ने नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में आठ महीने की गर्भवती की हत्या के मामले में पति मोबिन अख्तर को दोषी करार दिया है। मोबिन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। चौड़ा गांव निवासी मोबिन ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर ईद के अगले दिन तेजधार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम रणविजय प्रताप सिंह ने दोषी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं जमा करने पर दोषी को छह महीने का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में रईस अहमद ने नोएडा के सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज कराया था। वर्ष 2007 में रईस के परिजनों ने बहन शादाब परवीन का निकाह मोबिन अख्तर से कराया था। शादी के बाद से ही मोबिन अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए शादाब  को प्रताड़ित करता था। 25 जुलाई को रईस बहन से मिलने गया। मोबिन ने नौ अगस्त (ईद के दिन) तक अगर पांच लाख रुपये नहीं देने पर बहन की हत्या करने की धमकी दी। आठ अगस्त को शादाब ने फोन पर रईस को बताया कि रुपये नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके अगले दिन रईस व परिजनो को शादाब की हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर मोबिन को जेल भेजकर जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया। न्यायालय ने केस की सुनवाई कर मोबिन अख्तर को शादाब परवीन की हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

हमले से गर्भ में पल रहे बच्चे की गई थी जान

एडीजीसी ने बताया कि मोबिन ने तेजधार हथियार से पत्नी के पेट पर वार किया था। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। हमले की वजह से शादाब के पेट में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पेट में पल रहा गर्भ दंपती का बेटा था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...