Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi सिरफिरे किशोर ने नाबालिग लड़की के चेहरे पर डाला केमिकल, मामला दर्ज 

सिरफिरे किशोर ने नाबालिग लड़की के चेहरे पर डाला केमिकल, मामला दर्ज 

दिल्ली। बुराड़ी इलाके में एक सिरफिरे किशोर ने नाबालिग लड़की के चेहरे पर केमिकल डाल दिया। केमिकल डलते ही पीड़िता की आंख, गले और नाक में जलन होने लगी। फौरन उसे बुराड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। कई दिनों की जांच के बाद पुलिस आखिर आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने एक स्कूल के बाहर 16 साल के नाबालिग की पहचान की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह लड़कियों का नापसंद करता है। इसलिए उसने पीड़िता पर केमिकल डाला।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 24 जनवरी को पीड़िता अपने 10 साल के कजिन को लेने शास्त्री पार्क स्थित एक स्कूल गई थी। वहां अचानक आरोपी पीड़ित पर केमिकल डालकर फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर पीड़िता को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन टीमों का गठन कर दिया। पीड़ित लड़की ने इस घटना के लिए किसी पर शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो एक लड़के को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया। लेकिन चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता के इंस्टाग्राम अकाउंट की सोशल मीडिया हिस्ट्री से पांच संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटाई।

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़के की हाइट उसके पहने हुए कपड़ों व दूसरी चीजों का एक खाका तैयार किया। बाद में आसपास के स्कूलों पर नजर रखना शुरू किया। वहां एक स्कूल के बाहर आरोपी की पहचान हो गई। बाद में उसे दबोच लिया गया। लड़के ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार ली। उसने बताया कि काॉस्टिक पाउडर को पानी में घोलकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...