Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi कुल्हाड़ी से वार कर की अधेड़ की हत्या, दुकान के अंदर खून...

कुल्हाड़ी से वार कर की अधेड़ की हत्या, दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला शव 

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलपत गांव में दुकान के अंदर सो रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। अधेड़ के चेहरे व गर्दन पर पांच वार किए गए हैं। शुक्रवार सुबह दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला। सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच आ गई। मामले की छानबीन की। पल्ला थाने में हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाश मृतक की स्कूटी भी लेकर फरार हो गए थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर पुलिस को कुल्हाड़ी मिल गई है। यह कुल्हाड़ी रमन की ही थी। वह इससे लकड़ी काटता था।

तिलपत गांव में रहने वाले 55 साल का रमन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बंदायू का रहने वाला है। काफी साल से वह तिलपत में आकर बस गया। वह फिलहाल गांव के बाहर सरकारी स्कूल के पास चाय की दुकान चलाता था। यहां अन्य छोटा-मोटा सामान भी बेचा जाता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। रमन अक्सर दुकान पर ही सो जाता था। पत्नी उसे खाना पहुंचा देती थी। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे रमन को उसका भतीजा राजकुमार खाना देकर घर आ गया था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दूध बेचने वाला एक स्थानीय निवासी खोखे पर पहुंचा और रमन को आवाज लगाने लगा। उसे बीड़ी लेनी थी। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया।

उसने दुकान के अंदर झांकने लगा। अंदर रमन लहूलुहान तख्त पर था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी सूचना रमन के भतीजे को दी। रमन ने करीब तीन महीने पहले किस्तों पर स्कूटी ली थी। उसे वह सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल करता था और दुकान पर ही खड़ी करता था। वारदात के बाद वह स्कूटी गायब थी। साथ ही उसके दुकान के गल्ले में रखे कुछ पैसे भी गायब मिले। ऐसे में लूटपाट की आशंका भी जताई जा रही है। रमन का परिवार तिलपत में पहले खेती-बाड़ी करता था। काफी सालों तक वह यही काम करते रहे। स्थानीय लोगों से खेत पट्टे पर लेकर उसमें सब्जी उगाते थे।

रमन भी वहीं काम करता था, लेकिन अब गांव में ज्यादातर खेती की जमीन पर मकान बन गए हैं। ऐसे में पूरा परिवार खेती छोड़कर अपना-अपना व्यवसाय कर रहे हैं। खेती-बाड़ी छोड़कर रमन भी चाय की दुकान चलाने लगा। मृतक रमन के चचेरे भाई विशन कुमार ने बताया कि रमन अपनी छोटी सी दुकान चलाकर गुजर बसर करता था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। फिर भी किसी ने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। उन्हें अभी किसी पर कोई शक नहीं है।

रमन का बेटा गुजरात में काम करता था। फिलहाल वह गुजरात की जेल में बंद है। उस पर किसी नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। पुलिस ने उस पर पाेक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...