Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India बड़े अफसर के बिगड़ैल बेटे की करतूत, दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड...

बड़े अफसर के बिगड़ैल बेटे की करतूत, दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड को पीटा, फिर चढ़ा दी एसयूवी

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के एमएसआरडीसी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर के बेटे ने अपनी गर्लफ्रेंड को एसयूवी कार से कुचलकर मारने कि कोशिश की है। इस घटना के बाद ठाणे में सनसनी फैल गई। प्रिया सिंह नाम की लडक़ी ने बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड़ पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस में केस दर्ज कराया है। ठाणे के रहने वाले अश्वजीत गायकवाड़ और प्रिया सिंह के बीच पिछले साढ़ चार साल से प्रेम संबंध है। कुछ समय पहले ही प्रिया सिंह को पता चला की अश्वजीत पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद दोनों का रिश्ता चलता रहा। देर रात प्रिया सिंह अपने बॉयफ्रेंड से ठाणे के घोडबंदर इलाके मे स्थित एक हॉटल के पास मिलने गई। उसने अश्वजीत को अपनी पत्नी के साथ देखा। तभी उसका गुस्सा फूट पडा़।

इस दौरान दोनों में जमकर लड़ाई हुई। इसके बाद अश्वजीत, उसके दोस्त रोमिल पाटील और सागर ने प्रिया सिंह से मारपीट की और उसे कार से कुचलने की भी कोशिश की। इस हादसे में पीडि़ता गंभीर रुप से घायल हो गई। उसके एक पैर की हड्डी भी टूट गई। इसके बाद पीडि़त लडक़ी प्रिया सिंह कासारवडवली पुलिस थाने में आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंची। ऊपर के अधिकारियों के दबाव के चलते पुलिस ने ये केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीडि़ता वहां से चली आई और सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर की है। पीडि़ता ने लिखा कि आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ के कई नेताओं से गहरे संबंध है। उसके पिता अनिल कुमार गायकवाड़ एमएसआरडीसी के मैंनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिसकी वजह से पुलिस ने ये केस दर्ज नहीं किया है। जब सोशल मीडिया में पीडि़ता की पोस्ट वायरल होने के बाद दबाव में आकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पीडि़त लडक़ी का ठाणे के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय पुलीस डीसीपी अमर सिंह जाधव ने कहा कि यह घटना सोमवार सुबह चार बजे की है। जब घोडबंदर स्थित एक हॉटेल के बाहर आरोपी और पीडि़ता के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। सभी तीन आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...