Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी की पीटकर की हत्या, केस दर्ज 

सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी की पीटकर की हत्या, केस दर्ज 

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में ड्यूटी पर जा रहे सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी धीरज (28) की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मुख्य मार्ग से लगभग तीन सौ मीटर दूर बंद पड़ी कंपनी के करीब 20 फुट गहरे टैंक में ले जाकर सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार सुबह गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी टैंक के बाहर पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जल्द खुलासे का दावा किया है। हरदोई निवासी अरविंद दीक्षित भाइयों के साथ रोजा याकूबपुर गांव में रहते हैं। बड़े भाई नीरज कुमार और धीरज ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्पायर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी थे। बीते कुछ दिनों से नीरज नाइट ड्यूटी और धीरज दिन में ड्यूटी दे रहे थे।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे नीरज ने धीरज को कॉल कर ड्यूटी पर आने के लिए कहा। धीरज ने आधे घंटे में पैदल पहुंचने की बात कही। धीरज के नहीं पहुंचने से नीरज लगातार कॉल करते रहे। करीब 10:45 बजे किसी ने कॉल रिसीव कर धीरज के बुरी तरह घायल होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ईकोटेक-12 की बंद पड़ी कंपनी के गहरे टैंक के बाहर अधमरी हालत में मिले धीरज को सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां दोपहर लगभग 12 बजे धीरज ने दम तोड़ दिया। परिजनों का दावा है कि आरोपियों ने धीरज को टैंक के अंदर ले जाकर पिटाई की।

पिटाई से पहले कपड़े उतार दिए गए थे। लगभग पूरा शरीर डंडे नीला पड़ा था। धीरज के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर नीरज समेत परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल की। इसी बीच किसी ने फोन रिसीव किया। उसने कहा कि तुम्हारा भाई लड़की के साथ लाइव पकड़ा गया है। फोन रिसीव करने वाले धमकी भरे लहजे में नीरज से घर का पता पूछा और मौके पर आने को लिए कहा। नीरज ने ड्यूटी का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जताई। इस पर फोन रिसीव करने वाले ने अपने साथी को बाइक से सोसाइटी भेजने की बात कही।

हालांकि नीरज के पास कोई नहीं पहुंचा। वहीं पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद परिजन प्रेम प्रसंग में धीरज की हत्या की आशंका जता रहे हैं। साथ ही फोन रिसीव करने वाले पर ही वारदात का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक धीरज की शादी हो चुकी थी। हालांकि कुछ समय पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...