Monday, November 2, 2026
Home Crime India मुक्तसर में किराए के मकान से पुरुष और महिला के शव बरामद,...

मुक्तसर में किराए के मकान से पुरुष और महिला के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 मुक्तसर। थांदेवाला रोड स्थित नामदेव नगर की गली नंबर चार में वीरवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के मकान के एक कमरे से पुरुष और महिला के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 47 वर्षीय जसविंदर सिंह पुत्र गिरधारी लाल, निवासी गांव बाम के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच-छह वर्षों से इस मकान में किराए पर रह रहा था। कमरे से बरामद महिला की पहचान 40 वर्षीय सुखप्रीत कौर निवासी तपाखेड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की तो जसविंदर सिंह का शव छत वाले पंखे से लटका हुआ मिला, जबकि सुखप्रीत कौर का शव पास रखी चारपाई पर पड़ा था। एक ही कमरे से दोनों के शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट, जैविक नमूने समेत अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला वहां कब से मौजूद थी और दोनों के बीच किस तरह का संबंध था।

थाना सिटी प्रभारी रविंदर कौर के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुखप्रीत कौर की शादी जसविंदर सिंह के गांव में हुई थी और वह दवा लेने के लिए गांव से आई थी। फिलहाल महिला के परिजन इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार फिलहाल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...

गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिला बदर...

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...