Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP हरदोई में पत्नी की हत्या का खुलासा, पति पर गला दबाकर मारने...

हरदोई में पत्नी की हत्या का खुलासा, पति पर गला दबाकर मारने का आरोप

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मंगोलापुर जंगल में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके पति सत्यपाल को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पत्नी को गला दबाकर मारने की बात कबूल करने का दावा किया है। मृतका की बहन ने पति और उसके छोटे भाई के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

मृतका की पहचान कनहेटा निवासी कोमल के रूप में हुई है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसका शव गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर मंगोलापुर के जंगल में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर करीब 12 चोटों के निशान मिले हैं। गले पर धारदार हथियार से किए गए वार और सिर में गंभीर चोट की भी पुष्टि हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि कोमल और सत्यपाल की शादी करीब 17 वर्ष पहले हुई थी। सत्यपाल लालपालपुर में मिठाई की दुकान चलाता है, जबकि कोमल अपने तीन वर्षीय बेटे आयुष के साथ सड़िला में रहकर एक फैक्ट्री में काम करती थी। उसके अन्य बच्चे पति के साथ रहते हैं।

बेटे को अपने पास रखने को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कोमल ने पति से गुजारा भत्ता पाने के लिए अदालत में मुकदमा भी दायर किया था। शुक्रवार को वह बच्चों से मिलने कनहेटा पहुंची थी, जहां पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कोमल के साथ मारपीट भी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस उसे 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले गई थी। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके अगले दिन मंगोलापुर के जंगल में उसका शव बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे अवैध संबंधों का शक भी एक कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस इस पहलू के साथ-साथ पारिवारिक विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। मृतका की बहन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...