Friday, September 18, 2026
Home Crime UP तमंचा के बल पर किशोरी  के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर...

तमंचा के बल पर किशोरी  के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

मैनपुरी। एक गांव निवासी एक गैर समुदाय की किशोरी को खेत पर जाते समय आरोपी ने पकड़ लिया। झाड़ियों में ले जाकर तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाया और दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक गैर समुदाय की 13 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पूर्व खेत पर मां के पास मवेशी के लिए चारा लेने के लिए जा रही थी।

तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया। तमंचा दिखाकर उसे झाड़ियों में खींच कर ले गया। वहां किशोरी को धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। दो दिन पहले ही आरोपी ने किशोरी का उक्त वीडियो वायरल कर दिया। किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो गोली मार दूंगा। धमकी के बाद पीड़िता सहम गई। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद परिजन को जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद परिवार दहशत में है। उक्त घटना को लेकर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह की घटना अभी संज्ञान में नहीं है।

जानकारी की जा रही है। यदि ऐसा हुआ है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कोतवाली क्षेत्र निवासी गैर समुदाय की किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाया। आरोपी ने उक्त वीडियो को अपने दोस्त को भेजा। उस दोस्त ने दूसरे और फिर इसी तरह से गांव में किशोरी का अश्लील वीडियो सार्वजनिक हो गया। जानकारी होने के बाद परिजन घबराए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...