Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर निवासी राजेश पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली उसके हाथ को चीरते हुए पसलियों में जा फंसी। घायल को तुरंत इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत अब स्थिर बताई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावर काले हेलमेट और रेनकोट पहनकर आए थे, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए करीब 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी राजेश से पुरानी रंजिश थी। करीब दो महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जबकि एक साल पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसमें प्रवीण की पिटाई हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने हमले की साजिश रची।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन फायरिंग के दौरान दूसरी गोली नहीं चल पाई। वारदात के बाद दोनों बदरपुर की ओर फरार हो गए। रास्ते में आरोपी ने हेलमेट उतारा, जिससे उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया और पुलिस को उसे पकड़ने में मदद मिली।

फिलहाल पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

वहीं, जिले में हाल ही में हुई एक अन्य हत्या के मामले में भी पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में 9 मार्च को हुए निखिल नागर हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...