Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi NCR गुब्बारे, कार और शराब के विवाद ने ली जान, होली के दिन...

गुब्बारे, कार और शराब के विवाद ने ली जान, होली के दिन दिल्ली में कई हत्याएं

नई दिल्ली: होली के दिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मामूली विवाद हिंसक झड़पों में बदल गए। कई घटनाओं में चाकू, पत्थर और गोलीबारी के चलते युवकों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस सभी मामलों में जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

उत्तम नगर में गुब्बारे के विवाद में युवक की मौत
द्वारका के उत्तम नगर स्थित जेजे कॉलोनी में रंगीन पानी से भरे गुब्बारे को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा बन गया। झड़प में 26 वर्षीय तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार एक 11 साल की लड़की छत पर होली खेलते समय पानी का गुब्बारा नीचे फेंक रही थी। गुब्बारा फटने से रंगीन पानी दूसरे परिवार की महिला पर गिर गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बाद में कुछ लोगों ने मिलकर तरुण पर हमला कर दिया और उस पर पत्थर भी फेंका, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कंझावला में कार छूने पर कैब चालक की हत्या
कंझावला इलाके में कार छू जाने के मामूली विवाद में नाबालिगों ने एक कैब चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान उत्सव विहार निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार विकास की कार एक नाबालिग से छू गई थी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। इसी दौरान एक नाबालिग ने उसे गिरा दिया और दूसरे ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़कर उनके पास से चाकू बरामद कर लिया है।

जहांगीरपुरी में रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
जहांगीरपुरी में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने भोला उर्फ अब्दुल्ला नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके नाबालिग साथी रेहान को भी पत्थर से हमला कर घायल कर दिया गया।

परिवार का आरोप है कि हमलावरों के साथ पिछले पांच साल से विवाद चल रहा था और वे पुराने केस को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बलजीत नगर में शराब पीने के विरोध पर हत्या
आनंद पर्वत के बलजीत नगर इलाके में शराब पीने से मना करने पर 32 वर्षीय विजय उपाध्याय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक पहले वहां से चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद वापस आकर विजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।

बुराड़ी में बीच-बचाव करने आए युवक की जान गई
बुराड़ी इलाके में नशे में धुत युवकों की मारपीट रोकने पहुंचे दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में नेपाल राम की मौत हो गई, जबकि पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कृषि भूमि दिलाने के नाम पर 75 लाख की ठगी का आरोप, दो सगे भाइयों समेत छह पर केस दर्ज

मोदीनगर। कृषि भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो सगे...

नोएडा में होली खेलते समय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, युवती समेत चार हिरासत में

नोएडा: होली के दिन सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां दिनदहाड़े पत्नी और बच्चों के सामने प्रॉपर्टी डीलर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...