Monday, November 2, 2026
Home Crime India बाघापुराना में दिनदहाड़े सरपंच हरपिंदर सिंह हैप्पी की गोली मारकर हत्या

बाघापुराना में दिनदहाड़े सरपंच हरपिंदर सिंह हैप्पी की गोली मारकर हत्या

पंजाब। पंजाब के बाघापुराना में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर गांव पत्तो हीरा सिंह के सरपंच हरपिंदर सिंह हैप्पी की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

जिम के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, हरपिंदर सिंह हैप्पी बाघापुराना-कोटकपूरा रोड पर स्थित अपने जिम पहुंचे थे। जैसे ही वह अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, तभी एक Toyota Fortuner में सवार 4–5 हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में उन्हें कई गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम

घायल हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पहले भी मिल चुकी थी धमकी

बताया जा रहा है कि हरपिंदर सिंह हैप्पी को पहले भी धमकी भरे कॉल मिल चुके थे और वह आमतौर पर बुलेटप्रूफ वाहन में चलते थे। हालांकि घटना वाले दिन वह दूसरी गाड़ी में आए थे, जिसका फायदा उठाकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मोगा जिले के बाघापुराना थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...

देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम देहरादून। राजधानी देहरादून...

मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय...

पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार

पीलीभीत। शहर में एक युवक ने युवती और उसके दो रिश्तेदारों पर शादी के लिए दबाव बनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में...