Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi पांडव नगर में सोशल मीडिया विवाद बना हत्या की वजह, डिलीवरी बॉय...

पांडव नगर में सोशल मीडिया विवाद बना हत्या की वजह, डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पुराने वीडियो को लेकर रंजिश इस कदर बढ़ गई कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। सोमवार रात डिलीवरी बॉय अरुण राज की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें सुधार गृह भेज दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब चार से पांच महीने पहले अरुण का एक नाबालिग से झगड़ा हुआ था। उस दौरान अरुण ने उसकी पिटाई कर दी थी और मारपीट का वीडियो बना लिया गया था। आरोप है कि हाल ही में वही वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया, जिससे नाबालिग खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया के अनुसार, मृतक अरुण राज पटपड़गंज इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था और एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए डिलीवरी का काम करता था। सोमवार शाम करीब आठ बजे वह मयूर विहार स्थित आचार्य निकेतन स्कूल के पास डिलीवरी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अरुण को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर आरोपियों की पहचान हो सकी।

पुलिस ने पहले एक नाबालिग को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर दो अन्य नाबालिगों को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तीनों ने पुरानी रंजिश की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...