Friday, September 18, 2026
Home Crime India नकोदर पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग की बड़ी साजिश का किया पर्दाफाश,...

नकोदर पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग की बड़ी साजिश का किया पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- नकोदर पुलिस ने विदेश में सक्रिय अपराधी गिरोह के नाम पर धमकियां देकर रंगदारी वसूलने और फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना को समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

मामले की शुरुआत उस समय हुई जब शहर के एक निजी शैक्षणिक संस्थान और ट्रैवल कंपनी के संचालक मनीष बख्शी को विदेशी नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आने लगे। कॉल करने वालों ने खुद को कुख्यात गिरोह से जुड़ा बताते हुए करोड़ों रुपये की रंगदारी की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी नकोदर में मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद आरोपियों ने रकम न देने पर दहशत फैलाने के इरादे से पीड़ित के कार्यालय के बाहर फायरिंग की और दोबारा हमला करने की धमकी दी। इस गंभीर मामले को देखते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया और एजीटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई शुरू की।

खुफिया जानकारी के आधार पर नूरमहल रोड क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे को दौड़कर काबू कर लिया गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से दर्ज मामलों में भी शामिल रहे हैं और रंगदारी न मिलने पर वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...