Friday, March 20, 2026
Home Crime Delhi नाइकी-एडिडास के डुप्लीकेट जूते बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

नाइकी-एडिडास के डुप्लीकेट जूते बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के नकली जूते बनाने और सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। 28 जनवरी को सोनिया विहार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अवैध जूता निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया, जहां नामी कंपनियों के डुप्लीकेट फुटवियर तैयार किए जा रहे थे।

इस मामले में फैक्ट्री संचालक संदीप सिंह को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया।

आगे की जांच में पुलिस ने नंगलोई इलाके से इदु अंसारी उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। वह नकली जूतों पर ब्रांड के लोगो और डिजाइन छापने के लिए इस्तेमाल होने वाली डाई तैयार करने का काम करता था। पुलिस ने उसके पास से कंप्यूटर सिस्टम, पेन ड्राइव और भारी मशीनें बरामद की हैं, जिनका उपयोग अवैध प्रिंटिंग में किया जा रहा था।

इसके साथ ही पुलिस ने मंडोली एक्सटेंशन क्षेत्र में स्थित एक अन्य अवैध यूनिट पर छापा मारकर नकली जूतों की असेंबली और फिनिशिंग का काम करते हुए पिंटू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस इकाई से बड़ी मात्रा में तैयार नकली जूते, सोल, अपर, स्टिकर और अत्याधुनिक मशीनरी जब्त की गई है।

पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और नकली जूतों को बाजार में असली ब्रांड बताकर खपाया जा रहा था। फिलहाल अपराध शाखा की टीम पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...