Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi चीन से जुड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने 8...

चीन से जुड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने 8 आरोपी दबोचे

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस के पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके तार सीधे चीन से जुड़े पाए गए हैं। इस कार्रवाई के तहत उत्तर प्रदेश के कई जिलों और महाराष्ट्र में एक साथ छापेमारी कर पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी चीनी साइबर ठगों को म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे। इन खातों के जरिए ठगी की रकम पहले भारत में ट्रांसफर की जाती थी, फिर उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेज दिया जाता था।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी वसीम मलिक (25) और उसका भाई तोसीन मलिक (29), दिल्ली के साबिर (36), बदायूं कोतवाली क्षेत्र से फुरकान उर्फ डॉ. शीनू (24), मुरादाबाद के ज्यंतीपुर निवासी साहेबे आलम (25), रामपुर से मोहम्मद जावेद (30), बरेली के ओल्ड सिटी इलाके से मोहम्मद रजा कादरी (35) और महाराष्ट्र से नूर मोहम्मद (24) शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.70 लाख रुपये नकद, 14 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 85 म्यूल बैंक अकाउंट और 7 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। बैंक खातों की जांच में पता चला है कि बीते कुछ समय में इन खातों से 15 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है। इन खातों को देशभर में दर्ज 600 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतों से जोड़ा गया है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि अब तक गिरोह की पहली और दूसरी लेयर के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरी लेयर के आरोपी चीन में सक्रिय हैं। भारत में फैले अन्य नेटवर्क सदस्यों की तलाश जारी है। सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच की शुरुआत मयूर विहार स्थित एक निजी बैंक खाते से हुई, जिसमें तमिलनाडु की रहने वाली स्वर्ण सुंदरी से ठगे गए छह हजार रुपये जमा हुए थे। पांडव नगर थाने में मामला दर्ज कर जब खाते की जांच की गई तो वह वसीम मलिक के नाम पाया गया।

आगे की जांच में वसीम के नाम से चार अन्य म्यूल अकाउंट सामने आए, जिनसे 39 साइबर ठगी की शिकायतें जुड़ी थीं। वसीम की गिरफ्तारी के बाद उसके भाई तोसीन मलिक को भी दबोचा गया, जिसने अपने नाम से चार बैंक खाते खोलकर उन्हें रजा कादरी को सौंपा था। इसके बाद पुलिस टीम ने यूपी में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बाकी छह आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...