Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सौतेली मां की पिटाई से छह साल की बच्ची की मौत, पिता...

सौतेली मां की पिटाई से छह साल की बच्ची की मौत, पिता भी आरोपी

गाजियाबाद- छह वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने सौतेली मां और पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सौतेली मां ने बच्ची को बेरहमी से डंडे से पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची को करीब डेढ़ घंटे तक पीटा गया। मारपीट के दौरान बच्ची बेहोश हो गई, लेकिन उसे इलाज नहीं दिलाया गया। रातभर बच्ची दर्द से कराहती रही और सुबह उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी दंपती बच्ची को अस्पताल ले जाने के बजाय एक मौलवी के पास ले गए, जहां ताबीज देकर धूप में रखने की सलाह दी गई।

11 जनवरी को बच्ची को कई घंटे तक छत पर धूप में लिटाकर रखा गया। इस दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बाद में बच्ची की मौत हो गई।

एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले की जांच के बाद बच्ची के पिता अकरम और उसकी दूसरी पत्नी निशा परवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बच्ची के नाना जहीर की तहरीर पर कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची की पिटाई में पिता भी शामिल था।

पुलिस के अनुसार घटना की वजह बेहद मामूली थी। बच्ची खेलते समय नाली में गिर गई थी, जिससे उसके कपड़े गंदे हो गए। इसी बात से नाराज होकर सौतेली मां ने बच्ची की पिटाई कर दी।

आरोपियों ने बच्ची की मौत को हादसा बताने की कोशिश की और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मारपीट से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...