Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कुख्यात गैंगस्टरों रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ से जुड़े एक अहम आरोपी को दबोच लिया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला विकास उर्फ विक्की, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था, को पुलिस ने लोनी इलाके से गिरफ्तार किया। वह चाणक्यपुरी थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

अपराध शाखा के डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि विकास गिरोह के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट की जिम्मेदारी संभालता था और अपराधियों को ठिकाने, वाहन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराता था। उसे पहले ही घोषित अपराधी करार दिया जा चुका था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज करीब 18 आपराधिक मामलों से जुड़ा हुआ है।

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2023 में गुरुग्राम में एक किराए के फ्लैट की व्यवस्था विकास ने ही की थी, जहां गिरोह के लगभग 10 सदस्य ठहरे थे। आरोप है कि इसी ठिकाने पर प्रतिद्वंद्वी कौशल गिरोह के मुखिया कौशल चौधरी की अदालत परिसर में हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरोह के अन्य सदस्य पकड़े गए, लेकिन विकास मौके से फरार हो गया था।

इस घटना के बाद हरियाणा एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। करीब छह महीने बाद उसे हिसार से पकड़ा गया, लेकिन जमानत पर छूटते ही वह दोबारा अंडरग्राउंड हो गया और अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

पूछताछ में विकास ने खुलासा किया कि वर्ष 2021 में जयपुर जेल में बंद रहने के दौरान उसका संपर्क कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हुआ था। बाद में बिश्नोई गुट और रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के बीच मतभेद बढ़ने पर उसने अपना पाला बदल लिया और दूसरे गिरोह के लिए सक्रिय रूप से काम करने लगा।

पुलिस अब आरोपी से जुड़े नेटवर्क, उसकी मदद करने वालों और गिरोह की अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...