Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर एनआरआई डॉक्टर दंपति से 14.85 करोड़ की...

डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर एनआरआई डॉक्टर दंपति से 14.85 करोड़ की ठगी

नई दिल्ली- दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में साइबर ठगों ने खुद को टेलीकॉम और पुलिस अधिकारी बताकर एक एनआरआई बुजुर्ग डॉक्टर दंपति से 14.85 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फोन और वीडियो कॉल के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए और गिरफ्तारी का डर दिखाकर दंपति को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया।

ठगों ने सबसे पहले महिला डॉक्टर को फोन कर खुद को ट्राई का अधिकारी बताया और कहा कि उनके मोबाइल नंबर से आपत्तिजनक कॉल किए गए हैं। इसके बाद बातचीत को पुलिस जांच से जोड़ते हुए कहा गया कि महाराष्ट्र में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है और गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। कॉल को वीडियो कॉल में बदला गया, जहां सामने पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति दिखाई दिया।

वीडियो कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने दावा किया कि डॉक्टर के नाम से केनरा बैंक में एक फर्जी खाता खोला गया है, जिसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। ठगों ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुए चेतावनी दी कि सहयोग न करने पर पूरे परिवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़िता डॉक्टर इंदिरा तनेजा ने बताया कि उन्होंने ठगों को बताया था कि उनके पति एम्स में सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और वह अकेली हैं। इसके बावजूद ठगों ने दबाव कम नहीं किया। लगातार कॉल और वीडियो कॉल कर उन्हें डराया जाता रहा और कहा गया कि जांच पूरी होने तक वह किसी से बात नहीं कर सकतीं। इसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ की प्रक्रिया बताया गया।

ठगों ने भरोसा दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज, कानूनी शब्दावली और पुलिस जैसी भाषा का इस्तेमाल किया। उनसे कहा गया कि अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए उन्हें बताए गए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करनी होगी। भारी मानसिक तनाव और डर के कारण डॉक्टर दंपति ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 14.85 करोड़ रुपये आठ अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिए।

जब डॉक्टर इंदिरा तनेजा बैंक में रकम ट्रांसफर करने पहुंचीं, तो इतनी बड़ी राशि देखकर बैंक मैनेजर और कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने कई सवाल पूछे, लेकिन पीड़िता ने वही जानकारी दी, जो ठगों ने उन्हें बताने के लिए कहा था।

डॉक्टर ओम तनेजा और उनकी पत्नी लगभग 48 वर्षों तक अमेरिका में रहकर संयुक्त राष्ट्र में सेवा दे चुके हैं। वर्ष 2015 में रिटायरमेंट के बाद वे भारत लौटे और सामाजिक व चैरिटेबल कार्यों से जुड़ गए। ठग कभी दो करोड़ तो कभी दो करोड़ दस लाख रुपये जैसी अलग-अलग रकम ट्रांसफर करने का निर्देश देते रहे।

आईएफएसआई के डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराध का एक खतरनाक तरीका है। इसमें ठग सरकारी एजेंसियों के नाम पर लोगों को डराकर उनसे पैसे ऐंठते हैं। उन्होंने साफ किया कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर न तो गिरफ्तारी की धमकी देती है और न ही जांच के नाम पर पैसे मांगती है। ऐसे किसी भी कॉल की सूचना तुरंत पुलिस और बैंक को देनी चाहिए।

आरएमएल अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. लोकेश शेखावत ने कहा कि भय और घबराहट इंसान की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर देती है। साइबर ठग जानबूझकर पीड़ित को जल्दबाजी और मानसिक दबाव में रखते हैं, जिससे वह सही फैसला नहीं ले पाता। ऐसी स्थिति में शांत रहना और किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...