Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi तुर्कमान गेट हिंसा मामला: तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या 16

तुर्कमान गेट हिंसा मामला: तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या 16

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए तीन और लोगों को हिरासत में लिया है। ताजा गिरफ्तारियों के बाद इस प्रकरण में अब तक कुल 16 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए नए आरोपियों के नाम मोहम्मद नावेद, मोहम्मद फैज और मोहम्मद उबैदुल्लाह हैं।

इससे पहले तिस हजारी अदालत ने मामले से जुड़े आठ आरोपियों को 21 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे। अदालत में पेश किए गए आरोपियों में इमरान फारुख, इमरान सुल्तान, मोहम्मद अफ्फान, आमिर हमजा, मोहम्मद उबैदुल्लाह, शाहनवाज, मोहम्मद अथर और मोहम्मद आदिल शामिल हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी साएशा चड्ढा की अदालत ने सभी को जेल भेजने के निर्देश दिए।

उधर, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए तुर्कमान गेट क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम बनाए गए हैं। शुक्रवार को दरगाह फैज-ए-इलाही स्थित मस्जिद में सीमित संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। मस्जिद और आसपास के करीब 30 से 35 लोग ही नमाज में शामिल हुए। अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई के बाद मस्जिद की बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण अजान लाउडस्पीकर से नहीं दी जा सकी।

गौरतलब है कि मंगलवार को दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हालात बिगड़ गए थे। अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में उपद्रवी इकट्ठा हो गए और देर रात पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसा में थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस का कहना है कि मस्जिद को नुकसान पहुंचाने की झूठी सूचना फैलाकर माहौल बिगाड़ा गया, जिसके चलते यह हिंसा हुई।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...