Friday, September 18, 2026
Home Crime UP बदायूं में ऑनर किलिंग का खुलासा, पिता ने ही की नाबालिग बेटी...

बदायूं में ऑनर किलिंग का खुलासा, पिता ने ही की नाबालिग बेटी की हत्या

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी की हत्या के पीछे कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका अपना पिता ही निकला। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लहरा-लाडपुर में 15 वर्षीय किशोरी सोनम उर्फ सोनी की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम 19 दिसंबर की रात उसके पिता इकरार ने दिया और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया।

10 दिन बाद खेत में मिला था शव

घटना का खुलासा 29 दिसंबर को उस समय हुआ, जब गांव के बाहर सरसों के खेत में किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और परिवार के सदस्यों से सख्ती से पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में पिता ने कबूला जुर्म

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का शक परिजनों पर गहराया। मृतका के पिता इकरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी अपने प्रेमी के साथ बार-बार घर से भाग जाती थी, जिससे उसे समाज में अपमान और बदनामी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने बेटी की हत्या कर दी।

हत्या में इस्तेमाल हंसिया बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हंसिया भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद वह शव को रात के अंधेरे में सरसों के खेत में फेंककर घर लौट आया। इसके बाद परिवार की ओर से न तो पुलिस में कोई शिकायत दी गई और न ही बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी गई।

पहले गुमराह करता रहा परिवार

शुरुआत में परिजनों ने पुलिस को बताया था कि 19 दिसंबर की रात सोनम घर से कहीं चली गई थी और काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस को शुरू से ही इस कहानी पर संदेह था। शव मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ गई।

आरोपी जेल भेजा गया

बुधवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...