Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi चोरी की गाड़ियों के पुर्जे बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, पांच आरोपी...

चोरी की गाड़ियों के पुर्जे बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, पांच आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली- बाहरी दिल्ली जिले में सक्रिय एक अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर से चोरी की गई गाड़ियों को हरियाणा के मेवात इलाके में ले जाकर उनके पुर्जे अलग करता था और बाद में उन्हें मायापुरी स्थित स्क्रैप बाजार में खपाता था। पुलिस कार्रवाई में गिरोह से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार वाहन चोर और एक कलपुर्जे निकालने वाली यूनिट का संचालक शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल, एक मिनी ट्रक, पांच ट्रकों के चोरी किए गए ईसीएम (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल) और वारदात में इस्तेमाल एक ट्रक बरामद किया है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा के अनुसार, 16 दिसंबर की रात मुंडका मेट्रो स्टेशन क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पीछा कर वाहन को रोका गया और उसमें सवार शिवा कुशवाहा, विक्रम, मोहित और मोहम्मद हाफिज को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि यह ट्रक सागरपुर इलाके से चोरी किया गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बिलासपुर और मेवात क्षेत्र से ईसीएम चोरी करने के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर से व्यावसायिक वाहनों को निशाना बनाते थे। चोरी की गई गाड़ियों को मेवात ले जाकर उनके पुर्जे अलग किए जाते थे और फिर उन्हें मायापुरी के स्क्रैप बाजार में बेचा जाता था।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इरफान नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जो मेवात में वाहनों को काटने-छांटने की अवैध यूनिट चला रहा था। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है और आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...