Thursday, September 17, 2026
Home Crime India फिरौती के लिए 15 वर्षीय छात्र की हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन...

फिरौती के लिए 15 वर्षीय छात्र की हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

लुधियाना। नाबालिग छात्र के अपहरण, फिरौती और हत्या के सनसनीखेज मामले में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। लुधियाना की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने गांव मलाक निवासी गुरवीर सिंह उर्फ गैवी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए कठोर दंड दिया, हालांकि इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ की श्रेणी में न मानते हुए मृत्युदंड देने से इनकार किया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह बाजवा ने अपने फैसले में आरोपी पर कुल 4.05 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए गए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी, जबकि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

अदालत का पक्ष

अदालत ने कहा कि पूरा मामला परिस्थितिजन्य और डिजिटल साक्ष्यों पर आधारित है। आरोपी की उम्र, पारिवारिक पृष्ठभूमि और सुधार की संभावना को देखते हुए आजीवन कारावास को उपयुक्त सजा माना गया। अदालत के अनुसार, कानून का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि न्याय और सुधार के बीच संतुलन बनाए रखना भी है।

कैसे सामने आया मामला

यह मामला 30 जून 2019 का है, जब गांव मलाक निवासी किसान हरदीप सिंह उर्फ काली पंच का 15 वर्षीय बेटा अनमोलप्रीत सिंह शाम को घर से खेलने निकला और वापस नहीं लौटा। देर रात तलाश के दौरान परिजनों को एक व्हॉट्सऐप मैसेज मिला, जिसमें 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी और पुलिस को सूचना देने पर बच्चे की हत्या की धमकी दी गई थी। यह संदेश एक विदेशी व्हॉट्सऐप बिजनेस नंबर से भेजा गया था।

जांच में हुए अहम खुलासे

1 जुलाई 2019 को थाना सदर जगराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि घटना वाले दिन आरोपी गुरवीर सिंह अनमोलप्रीत को अपने साथ कैफे ले गया था और बाद में उसे सफेद ज़ेन कार में बैठाकर ले गया। कई गवाहों ने अदालत में बयान दिया कि उन्होंने बच्चे को आखिरी बार आरोपी के साथ देखा था, जिसे अदालत ने “लास्ट सीन एविडेंस” के रूप में स्वीकार किया।

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने 3 जुलाई 2019 को आरोपी को उसी सफेद ज़ेन कार के साथ गिरफ्तार किया। वाहन से बच्चे की चप्पलें, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर अखाड़ा ग्रिड नहर के पास से झाड़ियों में अनमोलप्रीत का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान परिजनों ने की।

डिजिटल सबूत बने निर्णायक

साइबर फॉरेंसिक जांच में यह पुष्टि हुई कि फिरौती का व्हॉट्सऐप मैसेज आरोपी के मोबाइल नंबर से ही भेजा गया था। इसी डिजिटल साक्ष्य ने अभियोजन पक्ष के मामले को मजबूत किया और आरोपी के खिलाफ आरोपों की अंतिम कड़ी जोड़ी।

अभियोजन पक्ष की दलील

मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने 17 गवाह पेश किए। अदालत ने सभी गवाहियों और तकनीकी साक्ष्यों को विश्वसनीय मानते हुए आरोपी को अपहरण, फिरौती और हत्या का दोषी ठहराया।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...