Friday, September 18, 2026
Home Crime India इंदौर कोर्ट परिसर में शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

इंदौर कोर्ट परिसर में शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

इंदौर। जिला कोर्ट परिसर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। एक युवक से सवा लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने फर्जी दुल्हन और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का सरगना और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

एमजी रोड थाना पुलिस के मुताबिक धार जिले के सागौर निवासी सुनील बरोदिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। सुनील का आरोप है कि अजय जोशी नामक व्यक्ति ने खुद को विवाह कराने वाला बताकर उससे संपर्क किया और एक युवती की तस्वीर दिखाकर शादी तय करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद कोर्ट परिसर में नोटरी के सामने विवाह की औपचारिकता पूरी कराने का नाटक रचा गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि सपना अहिरवार नाम की महिला को दुल्हन बनाकर पेश किया गया था, जबकि रवि रघुवंशी उसके साथ भाई बनकर मौजूद था। शादी की प्रक्रिया के दौरान सुनील से सवा लाख रुपये ले लिए गए। पैसे मिलते ही अजय जोशी और युवती के पिता की भूमिका निभाने वाला एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

ठगी का खुलासा तब हुआ जब सुनील ने विवाह के बाद सपना से सवाल-जवाब किए। पूछताछ में सपना ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है। उसने यह भी स्वीकार किया कि अजय जोशी ने उसे पैसों का लालच देकर फर्जी दुल्हन बनने के लिए तैयार किया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके से सपना अहिरवार और रवि रघुवंशी को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी अजय जोशी और उसके अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...