Thursday, May 14, 2026
Home Crime India जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की...

जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बहादुरगढ़- जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जबकि शव के पास खून से सना एक बड़ा पत्थर भी बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बेरी निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वह जहांगीरपुर स्थित एक वेयरहाउस में काम करता था। परिवार वालों ने बताया कि विकास पिछले दो दिनों से घर से गायब था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। बुधवार को उसका शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से कई बार हमला किया गया है, जिससे उसके सिर पर गहरे घाव बने हैं।

मौके से बरामद खून से सना पत्थर हत्या की ओर इशारा कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने उसी पत्थर से वार कर विकास की हत्या की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

रीवा में भाई ने भाई का किया कत्ल, घरेलू विवाद में धारदार हथियार से ली जान

रीवा- मध्य प्रदेश के रीवा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुढ़ थाना क्षेत्र के हरदुआ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...