Thursday, July 16, 2026
Home Crime Delhi रॉन्ग एंट्री को लेकर विवाद, गुरुग्राम साइबर पार्क में जमकर मारपीट और...

रॉन्ग एंट्री को लेकर विवाद, गुरुग्राम साइबर पार्क में जमकर मारपीट और तोड़फोड़

गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित साइबर पार्क में देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मर्सिडीज कार सवार युवक-युवती और तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मी कार के शीशे तोड़ते नजर आ रहे हैं।

रॉन्ग साइड एंट्री को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक मर्सिडीज कार में सवार युवक और युवती साइबर पार्क के एक्जिट गेट से अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड अंकित ने पार्किंग नियमों का हवाला देते हुए रॉन्ग साइड से एंट्री करने से रोक दिया। इसी बात को लेकर कार सवार युवक और गार्ड के बीच तीखी बहस हो गई।

बात बढ़ी तो हाथापाई में बदला मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस के दौरान युवक ने गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। झड़प के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए।

दोनों पक्षों को चोट, पुलिस ने संभाला मामला
इस घटना में कार सवार युवक और सुरक्षाकर्मी अंकित दोनों घायल हो गए। युवक की पहचान इस्लामपुर निवासी चमन डागर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही झाड़सा चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले गई।

वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
जांच अधिकारी बीरबति ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मारपीट और तोड़फोड़ में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई...

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना...

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...