Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में मिलावटी उत्पादों से लेकर साइबर ठगी तक, अपराध शाखा की...

दिल्ली में मिलावटी उत्पादों से लेकर साइबर ठगी तक, अपराध शाखा की ताबड़तोड़ कार्रवाई

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और साइबर सेल ने राजधानी में सक्रिय कई संगठित अपराध गिरोहों पर एक साथ बड़ी चोट की है। खाद्य पदार्थों की मिलावट, नकली ब्रांडेड सामान, फर्जी दवाइयों और अंतरराज्यीय साइबर ठगी से जुड़े मामलों में कई सरगनाओं समेत दर्जनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स बेचने वाला रैकेट बेनकाब

अपराध शाखा ने नामी कंपनियों के एक्सपायर्ड और मिसब्रांडेड खाद्य उत्पादों को बाजार में खपाने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए त्रिनगर निवासी कारोबारी अतुल जालान को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी मुंबई से बिचौलियों के जरिए लगभग एक्सपायर हो चुके प्रोडक्ट बेहद सस्ते दामों पर खरीदता था और फिर लेबल, एमआरपी व एक्सपायरी डेट में हेरफेर कर उन्हें ऑनलाइन और खुदरा बाजार में बेच देता था। छापेमारी में लाखों रुपये के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं और कई गोदामों को सील किया गया है।

ऑनलाइन निवेश ठगी में 16 करोड़ की धोखाधड़ी

पश्चिम जिला साइबर सेल ने निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि ठगी की रकम कई बैंक खातों से होकर दुबई तक पहुंचाई जा रही थी। पुलिस ने बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं।

नकली इंजन ऑयल फैक्ट्री पर छापा

बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में नकली इंजन ऑयल और लुब्रिकेंट बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री से करोड़ों रुपये कीमत का नकली तेल, खाली ब्रांडेड बोतलें, फर्जी लेबल और मशीनरी बरामद की गई। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क दिल्ली से बाहर कई राज्यों में नकली उत्पादों की सप्लाई कर रहा था।

नकली दवाइयों और कॉस्मेटिक का अवैध कारखाना

अपराध शाखा की साइबर सेल ने नकली दवाइयों और जाली कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड प्रमोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बिजवासन इलाके में चल रही अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से भारी मात्रा में नकली क्रीम, दवाइयां, कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई। कंपनी प्रतिनिधियों ने जब्त उत्पादों को पूरी तरह नकली बताया है।

म्यूल बैंक अकाउंट सप्लायर गिरोह पर ‘साइहॉक ऑपरेशन’

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों की आपूर्ति करने वाले दो संगठित गिरोहों को पकड़ते हुए नौ आरोपियों को दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर और गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी पार्ट-टाइम जॉब, डिजिटल अरेस्ट और निवेश ठगी जैसे अपराधों में सक्रिय थे।

अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाला फर्जी कॉल सेंटर ध्वस्त

अपराध शाखा ने मॉडल टाउन इलाके में चल रहे एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है, जो अमेरिकी नागरिकों को एप्पल टेक सपोर्ट के नाम पर ठग रहा था। सात आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हाई-एंड लैपटॉप, वीओआईपी डिवाइस, बिटकॉइन वॉलेट और संवेदनशील डेटा बरामद किया गया है।

एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

शाहदरा जिला साइबर सेल ने एयर इंडिया और विस्तारा में नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करने वाले गैंग के सरगना को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...