दिल्ली: नकली दवाओं के अवैध निर्माण के खिलाफ क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस कार्रवाई से जुड़े अहम खुलासों को साझा करने के लिए पुलिस मुख्यालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।
सुबह 11:30 बजे आयोजित होने वाली इस प्रेस वार्ता में अपराध शाखा के डीसीपी आदित्य गौतम मामले की विस्तृत जानकारी देंगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने नकली दवाएं बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली दवाएं और उनके निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल बरामद किया गया है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई जनस्वास्थ्य के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।







