Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi फरीदाबाद में पति से प्रताड़ना का आरोप, पत्नी ने रचाई साजिश; जान...

फरीदाबाद में पति से प्रताड़ना का आरोप, पत्नी ने रचाई साजिश; जान से मारने की कोशिश में चार गिरफ्तार

फरीदाबाद- दिल्ली सीमा से लगे फरीदाबाद में एक हैरान करने वाला मामला उजागर हुआ है। यहां एक महिला ने पति से चल रहे विवाद के चलते उसे सबक सिखाने के नाम पर हमला करवाने की साजिश रच डाली। क्राइम ब्रांच सेक्टर–48 की टीम ने जांच करते हुए महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

ड्यूटी पर निकलते ही हुआ हमला

पीड़ित ललित ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर की रात वह अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकले ही थे कि कुछ नकाबपोश युवकों ने उन्हें घेर लिया और डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। गंभीर रूप से घायल ललित किसी तरह बचकर अस्पताल पहुँचे और बाद में थाना सारन में शिकायत दी। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

चार आरोपित पकड़े गए, महिला थी मास्टरमाइंड

क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए जिन चार लोगों को पकड़ा है, उनमें अरनव उर्फ गुन्ना (20), हर्ष भाटी (24), अनिल (22) और शिकायतकर्ता की पत्नी शामिल हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला का आरोप था कि उसका पति उसे लंबे समय से प्रताड़ित करता था। इसी कारण उसने अपने परिचित हर्ष से बात कर ललित पर हमला कराने की योजना बनाई।

घात लगाकर दिया वार, हाथ-पैर टूटे

जांच में सामने आया कि महिला के कहने पर हर्ष भाटी ने अपने साथियों अरनव और अनिल को साथ मिलाया। तीनों 24 सितंबर की रात ललित के घर के बाहर पहले से छिपे बैठ थे। जैसे ही ललित ड्यूटी के लिए निकले, आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।

अदालत में पेशी, अलग-अलग कार्रवाई

सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अरनव, हर्ष और अनिल को जमानत मिल गई, जबकि महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...