Monday, March 16, 2026
Home Crime Delhi हाईवे–9 पर गन्ने के खेत से सूटकेस में मिली अज्ञात महिला की...

हाईवे–9 पर गन्ने के खेत से सूटकेस में मिली अज्ञात महिला की लाश

हत्या कर फेंके जाने की आशंका

हापुड़। हाईवे–9 पर राम अस्पताल के पास स्थित गन्ने के खेत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब एक काले रंग के सूटकेस में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। खेत से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद मजदूरों ने सूटकेस को देख पुलिस को इसकी सूचना दी। शव बरामद होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, जिस खेत से शव बरामद हुआ वह गांव कला निवासी योगेंद्र कुमार का है। सुबह खेत में मजदूर गन्ने की फसल की छोल कर रहे थे, तभी दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास देखा। झाड़ियों के पास पड़े सूटकेस पर शक होने पर मजदूरों ने उसे खोला तो अंदर महिला का शव देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत इसकी जानकारी खेत मालिक योगेंद्र को दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक शयोपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक यूनिट ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए और आसपास के क्षेत्र की जांच की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और काफी हद तक सड़-गल चुका है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को सूटकेस में डालकर यहां फेंका गया हो सकता है।

पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट्स खंगालनी शुरू कर दी हैं। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

RELATED ARTICLES

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...