Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP जमीन के बंटवारे पर विवाद: भाई ने अविवाहित बहन की धारदार हथियार...

जमीन के बंटवारे पर विवाद: भाई ने अविवाहित बहन की धारदार हथियार से की हत्या

उत्तर प्रदेश। अमरोहा जिले के नन्हेड़ा अलियारपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। पिता की संपत्ति में बराबर का हिस्सा मांग रही अविवाहित नर्स संयोगता (32) की उसके सगे भाई श्योराज ने घर के भीतर ही धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों को साथ लेकर मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही साइट पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की।

यह परिवार दिवंगत भगवान दास का है, जो सिंचाई विभाग में चपरासी के पद पर तैनात थे। 16 अक्टूबर को भगवान दास के निधन के बाद सभी परिजन गांव में ही रह रहे थे। संयोगता मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में नर्स का कार्य करती थी और बीते कुछ वर्षों से वहीं एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। पिता की मौत के बाद वह गांव लौट आई थी और विरासत में मिलने वाली जमीन पर अपना हिस्सा मांग रही थी। इसी मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से भाई-बहन के बीच तनाव बना हुआ था।

सोमवार सुबह घर पर संयोगता, उसका भाई श्योराज और मां हुकुम देवी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, करीब 11 बजे दोनों के बीच जमीन को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। इसी दौरान हुकुम देवी नहाने के लिए बाथरूम चली गईं। इसी बीच श्योराज ने ग़ुस्से में आकर कमरे में चारपाई पर बैठी संयोगता के सिर पर लोहे की रॉड या किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। वार इतने तेज थे कि संयोगता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमले में इस्तेमाल हथियार पुलिस को घटनास्थल पर नहीं मिला है।

कुछ देर बाद जब हुकुम देवी नहाकर बाहर आईं तो उन्होंने अपनी बेटी को खून से लथपथ पड़ा देखा और चीख-पुकार मचा दी। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। अमरोहा देहात थाना पुलिस, सीओ सिटी अभिषेक यादव और डिडौली कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एसपी अमित कुमार आनंद ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और मामले में तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए।

फिंगरप्रिंट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य इकठ्ठा किए। मृतका की मां हुकुम देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे श्योराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में तीन विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी की पत्नी और बच्चे भी घर से लापता हैं।

एसपी अमित कुमार आनंद के अनुसार, “मामला बेहद संवेदनशील है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। सभी कोणों से जांच जारी है।”

RELATED ARTICLES

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...