Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, चार विदेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, चार विदेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ते हुए चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के पास से 20 किलो से अधिक मेथामफेटामाइन और लगभग 700 नशीली गोलियाँ बरामद की गईं। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

दिल्ली से बेंगलुरु–मुंबई तक फैला नेटवर्क

स्पेशल सेल का कहना है कि इनमें शामिल एक महिला दिल्ली को केंद्र बनाकर एनसीआर सहित बेंगलुरु और मुंबई तक ड्रग्स पहुँचाती थी। यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग राज्यों में सप्लाई के लिए “कूरियर गर्ल्स” का उपयोग करता था।

इनपुट पर कार्रवाई, धौला कुआँ से पकड़े गए आरोपी

पुलिस उपायुक्त आलप पटेल के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रणजीत सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार की टीम ने धौला कुआँ बस स्टैंड के पास जाल बिछाया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास मौजूद बैगों में प्लास्टिक की थैलियों में पैक नशीले पदार्थ मिले।
टीम ने इसके अलावा रासायनिक प्रीकर्सर, कैल्शियम क्लोराइड, मेथनॉल, अलग-अलग प्रकार के तरल रसायन और ड्रग निर्माण में उपयोग होने वाले प्रयोगशाला उपकरण भी बरामद किए।

ड्रग कार्टेल से जुड़े होने का खुलासा

गिरफ्तार महिला, एजेबुएनयी एस्तेर ओसिता उर्फ एला (45), ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में अफ्रीकी समूहों द्वारा संचालित ड्रग कार्टेल का हिस्सा है। उसने पुलिस को बताया कि वह चंदर विहार में रहने वाले अमोरका नामक व्यक्ति से ड्रग्स खरीदती थी और बेंगलुरु में “व्हाइट मनी” नाम के व्यक्ति को डिलीवरी देने जा रही थी।

एला ने यह भी बताया कि वह दिल्ली के जनकपुरी, उत्तम नगर और विकासपुरी जैसे इलाकों से ड्रग्स की खरीद करती थी और बैग में छिपे खानों का इस्तेमाल करके नशीले पदार्थ ले जाया करती थी।

लंबे समय से जारी थी सप्लाई चेन

पूछताछ में सामने आया कि अमोरका पिछले तीन साल से बेंगलुरु और मुंबई में अपने संपर्कों के जरिये ड्रग वितरण करवाता था। चिनोये नाम का आरोपी एक मोबाइल लैब की मदद से सिंथेटिक ड्रग्स तैयार करता था। सभी आरोपियों की भूमिकाएँ नेटवर्क में अलग-अलग थीं—कोई निर्माण करता था, कोई खरीदता था, तो कोई सप्लाई लाइन संभालता था।

भारत में बिना दस्तावेज रह रहे थे सभी आरोपी

पुलिस ने बताया कि चारों व्यक्ति बिना वैध वीज़ा या यात्रा दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। स्पेशल सेल ने इनके नेटवर्क और संपर्कों की जांच शुरू कर दी है, ताकि सप्लाई चेन के बाकी हिस्सों का भी पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...