Friday, September 18, 2026
Home Crime UP जमीन के कागज़ पर अंगूठा लगाने से इन्कार, दो बहुओं ने 82...

जमीन के कागज़ पर अंगूठा लगाने से इन्कार, दो बहुओं ने 82 साल की सास को डंडों से पीटा

जमीन हथियाने की जिद में बुजुर्ग मां का हाथ तोड़ दिया

उत्तर प्रदेश। झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जमीन के कागज़ों पर अंगूठा लगाने से मना करने पर दो बहुओं ने मिलकर 82 साल की बुजुर्ग सास की डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल बुजुर्ग कराहते हुए थाने पहुँचीं और रो-रोकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

मामला सीपरी बाजार के पेलगुवा गांव का है। पीड़ित 82 वर्षीय मन्नू देवी का कहना है कि पति के निधन के बाद उनके बेटों को चार-चार बीघा जमीन उनके हिस्से में दी जा चुकी है। अभी उनके नाम पर चार बीघा जमीन बची है, जिसे छोटा बेटा संतलाल, उसकी पत्नी कुंती और बड़ी बहू राममूर्ति अपने नाम कराना चाहते हैं।

6 नवंबर को छोटी बहू कुंती जमीन ट्रांसफर कराने के लिए काग़ज़ पर अंगूठा लगवाना चाहती थी। बुजुर्ग ने मना कर दिया तो उसकी बहुओं ने मिलकर उनपर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले कुंती ने थप्पड़ मारे, फिर उसने जेठानी को बुलाकर डंडों से पिटाई कर डाली। हमले में बुजुर्ग का एक हाथ टूट गया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो उनकी जान बच सकी।

घायल अवस्था में वृद्धा अपने बड़े बेटे के साथ थाने पहुँचीं, जहाँ मौके पर मौजूद सीओ सिटी के सामने फफक पड़ीं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों बहुओं और छोटे बेटे संतलाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...