Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi NCR ग्लोबल ट्रेवल एप के नाम पर ठगी, हाथरस में 40 लोगों से...

ग्लोबल ट्रेवल एप के नाम पर ठगी, हाथरस में 40 लोगों से लाखों की ठगी

नोएडा। निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली एक कंपनी फरार हो गई है। आरोप है कि कंपनी ने “ग्लोबल ट्रेवल” नाम से मोबाइल एप के जरिए लोगों को निवेश का लालच दिया और बाद में एप बंद कर रकम लेकर गायब हो गई। इस मामले में हाथरस गेट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

गांव नयावास निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हाथरस जंक्शन निवासी एक युवक ने खुद को ग्लोबल ट्रेवल कंपनी का एजेंट बताया और निवेश योजना में पैसा लगाने के लिए मोबाइल एप डाउनलोड करने को कहा। एजेंट ने दावा किया कि एप में वॉलेट रिचार्ज करने पर रोजाना तय रकम का लाभ मिलेगा। योजना के मुताबिक, 1800 रुपये जमा करने पर हर दिन 60 रुपये, 5300 रुपये पर 180 रुपये और 16800 रुपये पर 700 रुपये प्रतिदिन वॉलेट में जोड़े जाने का वादा किया गया था।

मुकेश और उनके साथियों ने इस झांसे में आकर पैसे जमा कर दिए। कुछ ने 1800 तो कुछ ने 5300 रुपये तक एप में ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर लगभग 40 लोगों ने इस ऐप में निवेश किया, जिनमें अतेंद्र, दीपू, मोहन, रिषी, गौतम और जयराम जैसे स्थानीय लोग शामिल हैं। लेकिन कुछ ही दिनों बाद ऐप बंद हो गया और एजेंट से संपर्क भी टूट गया।

पीड़ित जब हाथरस जंक्शन स्थित एजेंट के घर पहुंचे, तो उसने अभद्रता करते हुए रुपये लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद सभी पीड़ित थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि कंपनी द्वारा ठगी की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

गाजियाबाद में नवजात तस्करी गिरोह का खुलासा, दो महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार; बच्चा बरामद

गाजियाबाद। गाजियाबाद में टीला मोड़ पुलिस ने नवजात और दुधमुंहे बच्चों की कथित तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई...

गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर गिरोह से जुड़े 7 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर दीपक नांदल और हिमांशु भाऊ गिरोह से कथित तौर पर जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर साइबर ठगी, APK डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 8 लाख

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में साइबर अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ओरा चिमेरा सोसायटी में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...