Thursday, September 17, 2026
Home Crime India हुड़दंग रोकने पर हिसार में SI की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी वाहन छोड़कर...

हुड़दंग रोकने पर हिसार में SI की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी वाहन छोड़कर फरार

रिटायरमेंट से पहले दर्दनाक अंत

हरियाणा। हिसार के बारह क्वार्टर इलाके में गुरुवार रात पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गली में हुड़दंग रोकने पर ईंट-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी अपनी कार और दो दोपहिया वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, 57 वर्षीय एसआई रमेश कुमार पिछले करीब 10 साल से हिसार के एडीजीपी ऑफिस में तैनात थे। उनका घर ढाणी श्यामलाल की गली नंबर-3 में है। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक गली में गाली-गलौज और शोर-शराबा कर रहे थे। इस दौरान एसआई रमेश ने घर से बाहर आकर युवकों को रोकते हुए फटकार लगाई। इसके बाद युवक वहां से चले गए।

करीब एक घंटे बाद वही युवक कार और दोपहिया वाहन लेकर वापस आए और उन्होंने दोबारा गाली-गलौज शुरू कर दी। रमेश कुमार जैसे ही बाहर निकले, उन युवकों ने उन पर ईंट और लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले बाहर आए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से एसआई रमेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

नई सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज एसआई राजबाला ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। एसआई रमेश की जनवरी 2027 में रिटायरमेंट थी। उनका बेटा हिमाचल में एमबीबीएस कर रहा है। एक बेटी गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है, जबकि बड़ी बेटी शादीशुदा है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...