कोचिंग के दौरान बढ़ी नजदीकी
लखनऊ। कृष्णानगर में नर्सिंग की छात्रा ने एक संगीत शिक्षक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक छात्रा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली है और यहां किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोपी नीरज वर्मा, जो रायबरेली का बताया गया है, सिंधुनगर में रहकर संगीत की पढ़ाई कर रहा था और घर पर ही कोचिंग चलाता था।
छात्रा ने कुछ वक्त पहले नीरज की कोचिंग जॉइन की थी। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा, लेकिन जब उसने दो दिन पहले शादी पर स्पष्ट जवाब मांगा तो आरोपी ने जाति का हवाला देते हुए इंकार कर दिया और कथित रूप से धमकी भी दी।
इसके बाद पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली में शिकायत दी। इंस्पेक्टर पीके सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जा चुकी है।
पुलिस पूरे प्रकरण की आगे जांच कर रही है।







