Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi जल बोर्ड के असिस्टेंट इंजीनियर सुरेश कुमार राठी हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी...

जल बोर्ड के असिस्टेंट इंजीनियर सुरेश कुमार राठी हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सोना, अंगूठी, कैश बरामद किया

नई दिल्ली। रोहिणी जिला के बेगमपुर इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के असिस्टेंट इंजीनियर सुरेश कुमार राठी हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने इस मामले में सुरेश के परिचित बंटी (44) को गिरफ्तार किया है, जिसने लूट की नीयत से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से सोने की चेन, अंगूठियां, नकदी और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बंटी की सुरेश से हाल ही में दोस्ती हुई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सुरेश के फ्लैट पर पार्टी के बहाने आता-जाता था और इसी दौरान उसने लूट की योजना बनाई थी। 31 अक्टूबर की रात आरोपी ने मौका पाकर हत्या कर दी।

अतिरिक्त डीसीपी संदीप गुप्ता के अनुसार, सुरेश अपने परिवार के साथ पॉकेट-16 में रहते थे जबकि पॉकेट-10 में उन्होंने निवेश के रूप में एक दूसरा फ्लैट लिया था। हत्या इसी फ्लैट में हुई। पुलिस ने सीडीआर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी को ट्रेस किया और बुधवार शाम अमन विहार इलाके में उसके कब्जे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पेशे से जिम ट्रेनर है और उसके खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं।

इस मामले में दबाव तब और बढ़ गया था जब मृतक की बेटी ज्योति राठी, जो एनएसजी में मेजर हैं, ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए जल्दी गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर लूट की रकम और अन्य एंगल्स की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...