Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi रणहौला में दो रहस्यमयी मौतें- एमबीए स्टूडेंट ने लगाया फंदा, पास ही...

रणहौला में दो रहस्यमयी मौतें- एमबीए स्टूडेंट ने लगाया फंदा, पास ही 17 वर्षीय छात्रा ने आग लगाकर दी जान

पुलिस की क्राइम टीम और एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य, सुसाइड नोट नहीं मिला

रणहौला। दिल्ली के रणहौला इलाके में दो अलग-अलग संदिग्ध मौतों ने पूरे क्षेत्र को हैरान कर दिया। पहले एक 20 वर्षीय एमबीए छात्र ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही देर बाद उसी एरिया में करीब 150 मीटर की दूरी पर 17 वर्षीय युवती ने खुद को आग लगा ली। दोनों घटनाओं ने स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। हालाँकि पुलिस और परिजन इन दोनों मामलों के किसी भी प्रकार के संबंध से साफ इंकार कर रहे हैं।

क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने दोनों स्थानों से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं, पर अभी तक किसी भी घटना से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बाहरी जिला डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि प्राथमिक जांच में दोनों घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई नहीं लग रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मृत किशोरी मानसिक तौर पर चुनौती का सामना कर रही थी और वह अपने माता-पिता से अलग ताऊ के घर रह रही थी।

जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान विकास नगर निवासी सौरभ (20) के रूप में हुई है, जो सागरपुर स्थित एक कॉलेज से एमबीए कर रहा था। मंगलवार दोपहर उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी घटना में 17 वर्षीय छात्रा, जो 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, ने तीसरी मंजिल पर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या की वजहों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...