Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi फरीदाबाद में 17 वर्षीय छात्रा पर गोली, छह महीने से पीछा कर...

फरीदाबाद में 17 वर्षीय छात्रा पर गोली, छह महीने से पीछा कर रहा था आरोपी जतिन मंगला

 फरीदाबाद– हरियाणा के फरीदाबाद में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने 17 वर्षीय छात्रा पर गोली चला दी। घटना बल्लभगढ़ सिटी थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जतिन मंगला (24) के रूप में हुई है, जो बीते छह महीने से छात्रा का पीछा कर रहा था।

लाइब्रेरी में किया था दाखिला, परेशान करने की शिकायत पर दोनों को हटाया गया
जानकारी के अनुसार, छात्रा 12वीं की पढ़ाई के साथ जेईई परीक्षा की तैयारी कर रही है और क्लासमेट लाइब्रेरी में पढ़ने जाती थी। करीब एक साल पहले उसने यहां दाखिला लिया था। इसी दौरान आरोपी जतिन, जो चावला कॉलोनी का रहने वाला है और एक निजी कॉलेज में अकाउंटेंट की नौकरी करता है, ने भी उसी लाइब्रेरी में एडमिशन लिया।

जतिन ने पढ़ाई की बजाय छात्रा के आसपास घूमना और उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसकी हरकतें देखकर लाइब्रेरी प्रबंधन ने महज 15 दिन के भीतर ही दोनों का एडमिशन रद्द कर दिया ताकि माहौल खराब न हो।

दूसरी लाइब्रेरी तक पहुंच गया आरोपी
लाइब्रेरी से हटाए जाने के बाद छात्रा ने पढ़ाई जारी रखने के लिए ‘फोकस लाइब्रेरी’ जाना शुरू किया। लेकिन जतिन वहां भी पहुंच गया और उसे लगातार परेशान करने लगा। छात्रा ने लगभग पांच महीने पहले फिर से क्लासमेट लाइब्रेरी में एडमिशन के लिए प्रबंधक से अनुरोध किया और आरोपी के व्यवहार की पूरी कहानी बताई। इसके बाद लाइब्रेरी ने छात्रा को तो दोबारा एडमिशन दे दिया, लेकिन जतिन को प्रवेश नहीं दिया गया।

घर लौटते समय गोली मारकर फरार हुआ आरोपी
छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार शाम वह लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, तभी जतिन मोटरसाइकिल पर आया और उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एफआईआर दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी जतिन मंगला के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना पुलिस और अपराध शाखा की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...