Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi फर्जी एसिड अटैक केस का पर्दाफाश: छात्रा के पिता अकील सहित तीन...

फर्जी एसिड अटैक केस का पर्दाफाश: छात्रा के पिता अकील सहित तीन गिरफ्तार, साजिश का मकसद पुलिस को गुमराह करना था

नई दिल्ली- उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र में दर्ज कथित एसिड अटैक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में पूरा मामला फर्जी निकला। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के पिता अकील खान को गिरफ्तार किया है। इससे पहले छात्रा के चाचा वकील खान और भाई को भी पुलिस पकड़ चुकी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह सामने आया है कि तीनों ने मिलकर झूठे एसिड हमले की साजिश रची थी, ताकि अकील पर दर्ज दुष्कर्म मामले से पुलिस का ध्यान भटकाया जा सके।

दुष्कर्म केस में पहले से जेल में था अकील

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि अकील खान को पहले भलस्वा डेयरी थाने में दर्ज एक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस केस में रिमांड पूरी होने के बाद अब उसे फर्जी एसिड अटैक प्रकरण में दोबारा गिरफ़्तार किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि अकील इस पूरी साजिश का मुख्य मास्टरमाइंड है और पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर घटना के सभी पहलुओं की गहराई से पूछताछ करेगी।

कैसे रची गई झूठी कहानी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अकील ने अपने भाई वकील खान और बेटी (छात्रा) के साथ मिलकर यह नकली हमला प्लान किया था। छात्रा ने खुद पर थोड़ी मात्रा में एसिड डालकर अपने हाथों को झुलसा लिया, ताकि ऐसा लगे कि उस पर हमला हुआ है।

इसके बाद छात्रा के भाई ने उसे लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास स्कूटी से छोड़ा और घटना के बाद अस्पताल पहुँचाने में मदद की। फिर परिवार ने एसिड अटैक की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने किया भंडाफोड़

पूछताछ और सबूतों की जांच के बाद पुलिस को शक हुआ कि मामला वास्तविक नहीं है। मेडिकल रिपोर्ट और मौके की परिस्थितियों ने घटना की कहानी पर सवाल उठाए। जब पुलिस ने गहन पूछताछ की, तो साजिश की पूरी परतें खुल गईं।

आगे की कार्रवाई

फिलहाल छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है, और उसकी तबीयत में सुधार होने पर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि इस केस में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और झूठी जानकारी देने के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...