Thursday, March 19, 2026
Home Crime Uttarakhand लालकुआं में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी...

लालकुआं में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

राहगीरों और परिजनों की सूझबूझ से बची युवती, पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त की

लालकुआं। उत्तराखंड के लालकुआं क्षेत्र में सिडकुल की कंपनी से लौट रही एक युवती के साथ हुई अपहरण की कोशिश को लोगों की सजगता ने नाकाम कर दिया। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के पास तीन युवकों ने स्कॉर्पियो में सवार होकर युवती को जबरन खींचने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने पर राहगीरों और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया।

लोगों ने तीनों युवकों की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो जब्त की और तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि युवती की तहरीर पर अनिल कुमार आर्य, चंदन आर्य और विनोद आर्य, सभी निवासी बिंदुखत्ता, को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

युवती ने दिखाई बहादुरी

सूत्रों के अनुसार, युवती के बाएं हाथ पर प्लास्टर बंधा होने के बावजूद उसने पत्थर फेंककर स्कॉर्पियो पर हमला किया और आरोपियों का डटकर सामना किया। इस दौरान उसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें युवती की बहादुरी की लोग सराहना कर रहे हैं।

महिला सुरक्षा को लेकर नई व्यवस्था

एएसपी मनोज कत्याल ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिडकुल कंपनियों से समन्वय कर स्टॉपेज पॉइंट्स पर पुलिस तैनाती की व्यवस्था की जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...