Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली के द्वारका में एनकाउंटर: फरार बदमाश गिरफ्तार, इंस्पेक्टर घायल

दिल्ली के द्वारका में एनकाउंटर: फरार बदमाश गिरफ्तार, इंस्पेक्टर घायल

नई दिल्ली, द्वारका – मंगलवार रात दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 इलाके में एक वांछित अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें एंटी नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर सुभाष चंद घायल हो गए, जबकि जवाबी फायरिंग में आरोपी बदमाश ऋषभ उर्फ डांसर के पैर में गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 हत्या के मामले में था वांछित

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषभ उर्फ ऋतिक उर्फ डांसर, निवासी जैठरा, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। ऋषभ 17 अगस्त को बिंदापुर इलाके में कुलदीप नामक युवक की हत्या में मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

दिल्ली पुलिस ने पहले ही इस मामले में उसके दो साथियों – पवन उर्फ पंजाबी और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि ऋषभ गिरफ्त से बाहर था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

 खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई

एंटी नारकोटिक्स सेल और द्वारका जिले की AATS (Anti Auto Theft Squad) टीम को सूचना मिली थी कि ऋषभ सेक्टर-3 में दिखाई देगा। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दी और जैसे ही ऋषभ वहां पहुंचा, उसे आत्मसमर्पण करने को कहा गया।

आरोपी ने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली इंस्पेक्टर सुभाष के हाथ में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

हथियार बरामद, पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। ऋषभ को इलाज के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि इंस्पेक्टर सुभाष को वेंकटेश्वर अस्पताल में इलाज मिल रहा है।

 डीसीपी ने दी जानकारी

द्वारका जिला के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद अन्य आपराधिक गिरोहों के संपर्क में आ गया था और अगली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। समय रहते पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है और अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...