Friday, September 18, 2026
Home Crime India कोटा में साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 300 युवतियों को बनाया शिकार

कोटा में साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 300 युवतियों को बनाया शिकार

फर्जी कास्टिंग एजेंसी के नाम पर नौकरी का झांसा देकर ऐंठे लाखों रुपये, आरोपी महिला बनकर करता था चैट

राजस्थान। कोटा पुलिस ने साइबर ठगी के मास्टरमाइंड दीपक मीणा को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने देशभर में करीब 300 युवतियों को काम दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर वह महिला बनकर युवतियों से बातचीत करता था और उनसे रुपये ऐंठता था। पुलिस ने उसे फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले उसके साथी भोला को भी दबोचा है।

साइबर थाना इंचार्ज सतीशचंद्र के अनुसार दीपक मीणा कोटा जिले के झाड़ गांव का रहने वाला है। उसके पिता हंसराज मीणा सरकारी शिक्षक हैं। दीपक ने भरतपुर के एक निजी कॉलेज से बीटेक करने के बाद मुंबई में अप्रेंटिसशिप की। वहीं, उसने विभिन्न प्रोडक्शन हाउस में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया, जहां से उसे लोगों को झांसे में लेने की चालें सीखने का मौका मिला।

पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक ने “व्हाइट स्टूडियो कास्टिंग” और “2000 कास्टिंग कंपनी” नाम से सोशल मीडिया पर दो फर्जी अकाउंट बनाए थे। इन अकाउंट्स के जरिए वह युवतियों को मॉडलिंग या अभिनय के रोल दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। 2023 में मुंबई छोड़कर जयपुर आने के बाद उसने “नंदिनी श्रीकेट” और “यश नगरकोटी” के नाम से फर्जी व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट बनाए और ठगी का सिलसिला जारी रखा।

पुलिस के अनुसार, दीपक पहले भी एक युवती को भगाने और दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। रिहा होने के बाद उसने ठगी का नेटवर्क खड़ा किया।

जांच में यह भी पता चला कि दीपक ने कोटा के भोला नामक व्यक्ति से संपर्क कर अलग-अलग नामों पर सिम कार्ड निकलवाने के लिए उसे पैसे दिए। शराब का आदी भोला अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी सिम जारी कराता था। वहीं, ठगी से मिली रकम दीपक सीधे अपने खाते में नहीं डालता था, बल्कि ई-मित्र संचालकों के खातों में ट्रांसफर करवाकर नकद निकालता था।

फिलहाल पुलिस ने इस फर्जी कास्टिंग डायरेक्टर और उसके साथी भोला दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...