Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी: युवक से 1.52 लाख रुपये लेकर...

ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी: युवक से 1.52 लाख रुपये लेकर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज

कौशांबी। ग्रो एप पर निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। वैशाली सेक्टर-3 निवासी अनुज शर्मा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के पड़पड़गंज स्थित कुर्मांचल निकेतन अपार्टमेंट में रहने वाले आर्यन बिष्ट ने उन्हें निवेश और मुनाफे का लालच देकर ₹1.52 लाख की धोखाधड़ी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक महीने में मुनाफा लौटाने का दिया था भरोसा

अनुज शर्मा के मुताबिक, 1 जून 2025 को आरोपी आर्यन बिष्ट ने उन्हें ग्रो एप पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उसने भरोसा दिलाया कि निवेश के एक महीने के भीतर मूलधन के साथ अच्छा मुनाफा मिलेगा। इसी विश्वास में अनुज ने दो किश्तों में ₹80,000 नकद और ₹72,750 आर्यन की बहन के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

रकम मांगने पर मिली धमकी

जब तय समय के बाद भी अनुज को कोई रिटर्न नहीं मिला, तो उन्होंने आर्यन से संपर्क किया। आरोप है कि पैसा मांगने पर आरोपी ने उन्हें धमकी दे डाली। जब अनुज दिल्ली में आर्यन के घर पहुंचे, तो उन्होंने परिजनों को भी पूरे मामले से अवगत कराया, लेकिन परिजनों ने भी उन्हें डराकर वहां से भगा दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी फरार

घटना से आहत अनुज ने आखिरकार पुलिस से संपर्क किया और छह अक्टूबर को लोनी बॉर्डर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस उपायुक्त एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...