Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi डूसू के पूर्व अध्यक्ष को मिली 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी

डूसू के पूर्व अध्यक्ष को मिली 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी

रोनक खत्री ने पुलिस से सुरक्षा की मांग, यूक्रेन कोड से आया कॉल

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के पूर्व अध्यक्ष और एनएसयूआई नेता रोनक खत्री को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगे जाने और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। खत्री ने इस बाबत दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

यूक्रेन कोड से आया धमकी भरा कॉल
रोनक खत्री के मुताबिक सोमवार दोपहर 12:44 बजे उनके पास यूक्रेन के कंट्री कोड से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गिरोह से जुड़ा बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की और धमकी दी कि रकम न देने पर उनकी हत्या कर दी जाएगी।

व्हाट्सऐप मैसेज से दोहराई गई धमकी
कॉल के कुछ ही देर बाद उसी नंबर से खत्री को व्हाट्सऐप संदेश भी भेजा गया, जिसमें फिर से रंगदारी की मांग और हत्या की धमकी दी गई। उन्होंने पुलिस को कॉल और मैसेज के स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर सौंपे हैं।

‘परिवार की सुरक्षा पर भी खतरा’
शिकायत में खत्री ने लिखा है कि यह केवल रंगदारी और धमकी का मामला नहीं है, बल्कि उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर खतरा है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

पुलिस ने दी कार्रवाई की जानकारी
आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने बताया कि सोमवार दोपहर 2:52 बजे खत्री की ईमेल शिकायत प्राप्त हुई है। इसमें रंगदारी और हत्या की धमकी का उल्लेख है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...