Monday, June 22, 2026
Home Crime Delhi वायुसेना का अधिकारी बनकर कर रहा था ऑनलाइन ठगी, आरोपी तस्लीम खान...

वायुसेना का अधिकारी बनकर कर रहा था ऑनलाइन ठगी, आरोपी तस्लीम खान गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिणी जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने खुद को भारतीय वायुसेना का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तस्लीम खान (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, तस्लीम खान ने एक महिला को अपना शिकार बनाया और वायुसेना के फर्जी लेटरहेड पर दस्तावेज भेजकर उसे भरोसे में लिया। आरोपी ने “टोकन फीस”, “सुरक्षा जांच” और “गेट पास” जैसे बहानों से महिला से कुल मिलाकर 5 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली।

पीड़िता ने जब इसकी शिकायत छतरपुर थाने में दर्ज कराई, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच साइबर थाने को सौंपी गई। तकनीकी जांच और मोबाइल डेटा की ट्रेसिंग के बाद पुलिस टीम ने अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के मुकंदवास गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि तस्लीम खान ने ‘क्विकर’ जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर खुद को वायुसेना का अधिकारी बताया और कई लोगों से फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठगी की। पुलिस ने उसके पास से ठगी में इस्तेमाल हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

व्हाट्सएप चैट्स और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच से अब तक सात और पीड़ितों की पहचान हो चुकी है, जिनसे वह इसी तरह धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी रैकेट में और कौन-कौन शामिल है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...