नई दिल्ली- दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार कारोबारी समीर मोदी को साकेत कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 5 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।
समीर मोदी को कुछ दिन पहले इसी मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद उनकी ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी।
समीर मोदी की ओर से केस की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं रमेश गुप्ता और पुनीत मित्तल ने तीन दिन तक अदालत में विस्तार से बहस की।
इस बाबत जानकारी देते हुए वकील धीर सिंह कसाना ने कहा, “तीन दिन की बहस के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था और अब 5 लाख रुपये के ज़मानती बॉन्ड पर समीर मोदी को अंतरिम जमानत दी गई है। हमें उम्मीद है कि विस्तृत आदेश आज शाम तक मिल जाएगा। हमारा मानना है कि यह मामला पूरी तरह से झूठा और दुर्भावनापूर्ण है।”







