Monday, November 2, 2026
Home Crime Uttarakhand 98 लाख की साइबर ठगी करने वाला मृदुल सूर कोलकाता से गिरफ्तार

98 लाख की साइबर ठगी करने वाला मृदुल सूर कोलकाता से गिरफ्तार

देहरादून निवासी युवक से निवेश के नाम पर की गई धोखाधड़ी, एसटीएफ की महीनों की मेहनत रंग लाई

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना मृदुल सूर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देहरादून निवासी युवक से करीब 98 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से कोलकाता में छापा मारकर उसे दबोचा और ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर के अनुसार, दिसंबर 2024 में पीड़ित युवक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि जुलाई 2020 में एक अज्ञात व्हॉट्सएप कॉल के जरिए खुद को वित्तीय सलाहकार बताने वाले व्यक्ति ने उसे निवेश का झांसा दिया। शुरुआत में छोटे-छोटे मुनाफे लौटाकर भरोसा दिलाया गया और धीरे-धीरे चार साल में विभिन्न खातों में कुल 98 लाख रुपये जमा करवा लिए गए। बाद में रिटर्न न देने और धमकी देने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

कई महीनों की खोजबीन के बाद एसटीएफ ने आरोपी को कोलकाता के ईडन पार्क स्थित सुकासा टावर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मृदुल सूर बताया, जो पूर्वी मिदनापुर (प. बंगाल) का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में ठगी का नेटवर्क चला रहा था और विदेशी नंबरों की सिम का इस्तेमाल करता था। उसके पास से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और ठगी में इस्तेमाल होने वाले दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...

गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिला बदर...

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...