Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi गहनों की लालच में महिला को ठगों ने बनाया शिकार, जादू-टोने का...

गहनों की लालच में महिला को ठगों ने बनाया शिकार, जादू-टोने का दिखावा कर उड़ाए जेवर

साहिबाबाद। श्याम पार्क इलाके में एक महिला को जादू-टोने का झांसा देकर दो शातिर ठगों ने ठगी का शिकार बना लिया। खुद को संकट में दिखाकर और अंधविश्वास फैलाकर ठगों ने महिला से कीमती टॉप्स और अंगूठी उतरवा ली और मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

घटना 4 अगस्त की रात करीब 10 बजे की है, जब बेबी शर्मा नाम की महिला गुलमोहर सोसायटी स्थित अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में लाजपत नगर के पास एक युवक ने उन्हें अस्पताल का रास्ता पूछने के बहाने रोका।

जादू-टोने का नाटक कर महिला को ठगा

ठगों ने मिलकर एक चाल चली। जैसे ही महिला युवक से बात कर रही थीं, तभी एक दूसरा युवक वहां आ धमका और पहले से मौजूद युवक से कहने लगा, “तू दो बार मौत के मुंह से बचा है, अब अकेले कहां जा रहा है?” इसके बाद पहले युवक ने सड़क से एक कागज उठाकर उस पर थूका और जैसे ही उसे वापस फेंका, वो कागज जलने लगा।

इस नाटक के बाद दोनों ने अपनी-अपनी अंगूठी उतारी और महिला के हाथ में रख दीं, ताकि भरोसा कायम हो। महिला को विश्वास में लेकर उन्होंने कहा कि वह भी अपने गहने उतारकर हाथ में रख लें और चार कदम आगे जाकर वापस लौटें — गहने वापस मिल जाएंगे।

जैसे ही महिला कुछ दूर गईं और वापस लौटीं, दोनों ठग वहां से गायब हो चुके थे। महिला के कान के टॉप्स और अंगूठी ठग ले गए।

महीने भर बाद एफआईआर, पुलिस जुटी जांच में

घटना के करीब एक महीने बाद, 5 सितंबर की रात, बेबी शर्मा की शिकायत पर साहिबाबाद थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एसीपी श्वेता यादव के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और लोकेशन पता करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...