Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर कारोबारी से 7 लाख रुपये की ऑनलाइन...

शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर कारोबारी से 7 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

गाजियाबाद – जिले के कविनगर क्षेत्र में स्थित चिरंजीव विहार कॉलोनी के निवासी आनंद चौरसिया को ऑनलाइन ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर शिकार बना लिया। ठगों ने पहले उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा, फिर फर्जी एप के जरिए ₹7,02,715 की ठगी कर डाली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

फोन कॉल से शुरू हुई ठगी की स्क्रिप्ट

एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता आनंद चौरसिया को 20 मई 2025 को एक अनजान युवती की कॉल आई, जिसने अपना नाम दिव्या अग्रवाल बताया। दिव्या ने बातचीत के दौरान खुद को एक सफल निवेशक बताया और शेयर ट्रेडिंग से “20 से 30 फीसदी मुनाफा” कमाने का दावा किया।

बातचीत आगे बढ़ाते हुए दिव्या ने आनंद की मुलाकात अपने कथित चाचा सुदर्शन से कराई, जो खुद को वित्तीय सलाहकार बता रहा था। सुदर्शन ने निवेश प्रक्रिया में सहायता का भरोसा दिलाया।

फर्जी एप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जाल में फंसाया

इसके बाद आनंद को एक लिंक भेजा गया, जिससे उसने एक एप डाउनलोड किया और एक ट्रेडिंग ग्रुप से जुड़ गया। महज तीन दिनों के भीतर आनंद ने करीब 7 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने रिटर्न निकालने का प्रयास किया, तो एप ने किसी भी लेन-देन की अनुमति नहीं दी।

शक होने पर आनंद को समझ आया कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है।

साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना गाजियाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर, एप लिंक और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की तकनीकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...