नोएडा। कोतवाली फेज वन क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर ने दस साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है और आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली फेज वन पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवारी फेज वन क्षेत्र में परिवार के रहने वाली दस वर्षीय मासूम बृहस्पतिवार दोपहर को अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में क्लीनिक चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर शहजाद ने उसको लालच देकर क्लीनिक में बुला लिया। इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने मासूम से दुष्कर्म किया।
घटना के बाद जब मासूम बच्ची खून से लतपथ हालत में रोते हुए घर पहुंची तो परिजन उसको देखकर घबरा गए। इस दौरान बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर परिजन और पड़ोसी डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर पिछले पांच साल से सेक्टर 8 में क्लीनिक चला रहा है, जो मामूली बीमारियों का इलाज करता था। इस पर डीसीपी नोएडा हरीश चंदर ने बताया मामले में बच्ची के पिता के द्वारा दी गई शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी अरविंद कुमार का कहना है कि आरोपी डॉक्टर को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है। आरोपी डॉक्टर के बारे में पता लगाया जा रहा है।







